सपा के महंगाई विरोधी प्रदर्शन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 नामजद समेत 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

सपा प्रदर्शन पर एफआईआर: 50 नामजद, 200 अज्ञात पर केस; प्रशासन बोला- बिना अनुमति जुलूस से लगा जाम, सपा ने बताया कार्रवाई को राजनीतिक

सपा के महंगाई विरोधी प्रदर्शन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 नामजद समेत 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

सपा को प्रदर्शन करना पड़ा महंगा,50 लोगो पर नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

उरई । पेट्रोल, डीजल, गैस और नीट पेपर आउट होने को लेकर विगत सोमवार को धरना प्रदर्शन किया था जिसमें पुलिस प्रशासन ने इसको अवैध माना प्राथमिकी में लिखा है कि जुलूस या प्रदर्शन की विधिवत अनुमति नहीं थी और इससे जाम की समस्या हुई आमजन को परेशानी हुई साथ ही जाम लगने से एम्बुलेंस फंस गई थी कलेक्ट्रट में शिकायतकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा । जुलूस में नारे सरकार के खिलाफ लगाए गए जिसको लेकर 50 समाजवादी नामजद तथा 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया वही सपा के जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 6 जून को पत्र के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया था कि महंगाई के विरुद्ध जुलूस सपा कार्यालय से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौराहा होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देंगे और ऐसा ही किया उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का कोई गैर कानूनी कार्य नहीं किया गया उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन डराने का काम कर रही है इससे पहले कई आंदोलन, सड़क जाम आदि कार्यक्रम हुए जिनकी अनुमति नहीं थी इनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं लिखा जाता क्योंकि इसमें सत्ताधारी नेता शामिल थे उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की सूचना देने के बाद भी हम समाजवादियों पर मुकदमे लिख लिए गए ये गैर कानूनी है ।