भाजपा पर जनादेश की खरीद-फरोख्त का आरोप -जीतू पटवारी का प्रदेश की जनता के नाम पत्र, लोकतंत्र बचाने का आह्वान :MP में राज्यसभा की जंग

मध्यप्रदेश में तीसरी राज्यसभा सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने की मांग उठाई है.

भाजपा पर जनादेश की खरीद-फरोख्त का आरोप -जीतू पटवारी का प्रदेश की जनता के नाम पत्र, लोकतंत्र बचाने का आह्वान :MP में राज्यसभा की जंग

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari ने प्रदेश की जनता के नाम खुला पत्र जारी कर भाजपा पर जनादेश की खरीद-फरोख्त और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

पत्र में पटवारी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री Narendra Modi देशवासियों से त्याग और सादगी की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी—जनता के जनादेश—को राजनीतिक सौदेबाजी का माध्यम बना रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला केवल प्रदेश नेतृत्व का नहीं, बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। उनके अनुसार, विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा को तीसरी सीट जीतने के लिए अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जिससे जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की आशंका बढ़ती है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि सत्ता और धनबल के सहारे लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा पार्टी की उम्मीदवार एक संघर्षशील गांधीवादी महिला हैं, जिनके पीछे केवल संविधान, सामाजिक न्याय और जनता का विश्वास है।

उन्होंने जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क रहने और जनादेश की पवित्रता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।