आशुतोष ब्रह्मचारी फूट-फूटकर रोए— डिप्टी सीएम पर गंभीर आरोप, धमकी और बटुकों को जान का खतरा
शामली के आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्याय प्रणाली और पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एकतरफा स्टे देकर उन्हें डराया जा रहा है और उनके छोटे-छोटे बटुकों की जान को खतरा है. रसूखदारों के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनका विश्वास टूट चुका है.
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अब खुद को बेबस और लाचार बता रहे हैं। शंकराचार्य को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत और उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
आंसुओं के बीच बड़ा आरोप: आशुतोष ब्रह्मचारी बोले— धमकियां मिल रहीं, बटुकों की जान खतरे में
Ashutosh Brahmachari Shamli: स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. हमारे सहयोगी आज तक से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. इस दौरान आशुतोष महाराज ने कहा कि जिस तरह से अदालत में उन्हें बिना सुने दूसरे पक्ष को राहत दी गई है इससे उनका कानून से भरोसा उठ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके आश्रम के छोटे बच्चों यानी बटुकों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोते हुए कई और भी चौंकाने वाले दावे किए.
रात के अंधेरे में सूचना और अदालती कार्यवाही पर सवाल
बातचीत के दौरान आशुतोष महाराज का कहना है कि उनके पास न तो कोई बड़ा वकील है और न ही संसाधन. उन्हें रात में खबर मिलती है कि अगली सुबह हाई कोर्ट में सुनवाई है. इतनी जल्दी शामली से अदालत पहुंचना उनके लिए मुमकिन नहीं था. उनका आरोप है कि अदालत ने उनका पक्ष सुने बिना ही फैसला सुरक्षित रख लिया. आशुतोष के अनुसार जिला न्यायालय में उन्होंने खुद अपनी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन उच्च स्तर पर उनकी बात अनसुनी कर दी गई.
डिप्टी सीएम के नाम पर धमकी और सुरक्षा का अभाव
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब महाराज जी ने बताया कि उन्हें डिप्टी सीएम के दफ्तर के नाम से भी धमकियां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है और उन्हें उठाने की बात कही जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन्हें एक सिपाही तक की सुरक्षा मुहैया नहीं करा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को हर तरह की राहत मिल रही है.
छोटे बटुकों की सुरक्षा और आश्रम में डर का माहौल
महाराज जी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके आश्रम के छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह डरे हुए हैं. टीवी पर दूसरे पक्ष को जश्न मनाते देख इन बच्चों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. उनका दावा है कि उन्होंने पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके विपरीत, दूसरे पक्ष की छोटी सी शिकायत पर तुरंत गिरफ्तारियां हो जाती हैं.
रसूखदारों के सामने बेबस हुए आशुतोष ब्रह्मचारी
आशुतोष महाराज का सीधा आरोप है कि उनके विरोधियों के पास पैसा, बड़े वकील और राजनीतिक रसूख है. उन्होंने कहा कि उनके पास साक्ष्य हैं कि कुछ रसूखदार लोग आश्रमों में अनैतिक काम करते थे, जिसके खिलाफ आवाज उठाने पर अब उन्हें दबाया जा रहा है. उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो उनके पास जान बचाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस