‘चमत्कार’ से ‘अपराध’ तक: अशोक खरात रेप केस में गिरफ्तार, विवाद बढ़ा—रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग तेज, संजय राउत ने CM पर कसा तंज

अशोक खरात विवाद में उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा है. विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की.

‘चमत्कार’ से ‘अपराध’ तक: अशोक खरात रेप केस में गिरफ्तार, विवाद बढ़ा—रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग तेज, संजय राउत ने CM पर कसा तंज

महाराष्ट्र में महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर की कथित रेप आरोपी अशोक खरात के साथ तस्वीरें सामने आने से सियासी बवाल मच गया है। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

महाराष्ट्र में एक बड़ा राजनीतिक बवंडर खड़ा हो गया है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के साथ कथित तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ चुकी है.

कौन है अशोक खरात और क्या हैं आरोप?

अशोक खरात नाशिक का एक स्वयंभू ज्योतिषी‑अंकशास्त्री है, जिसे हाल ही में पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया. जांच एजेंसियों के अनुसार, खरात ने अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल कर महिलाओं का भरोसा जीता और तथाकथित आध्यात्मिक प्रक्रियाओं के नाम पर उनका शोषण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT बनाई गई है.

वायरल तस्वीरों से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों और वीडियो में रूपाली चाकणकर कथित तौर पर अशोक खरात के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में दिख रही हैं. इससे महिला आयोग जैसी संवेदनशील संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं.

रुपाली चाकणकर से जुड़ा विवाद

मामला तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर रुपाली चाकणकर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वह अशोक खरात के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में दिख रही हैं। एक वीडियो में वह उनके लिए छाता पकड़े नजर आती हैं।

विवाद बढ़ने पर रुपाली चाकणकर ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आरोपी से सीमित संपर्क था और उन्हें उसके कथित अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया की बातों पर तुरंत निष्कर्ष न निकालें और कानून को अपना काम करने दें।

विपक्ष और कई नेताओं का हमला, इस्तीफे की मांग तेज

विपक्षी दलों और कई सामाजिक‑राजनीतिक नेताओं ने चाकणकर के इस्तीफे की मांग खुलकर की है.

संजय राउत का बड़ा आरोप

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा, 'ये बाबा अशोक खरात फडणवीस कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के गुरु महाराज हैं. इनके मोबाइल से 56 से ज्यादा आपत्तिजनक क्लिप्स मिली हैं. कुछ मंत्री इतने तनाव में हैं कि उन्हें ICU में भर्ती होना पड़ सकता है. मैं सीएम फडणवीस का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने इस मामले की जड़ों को उखाड़ने की मुहिम छेड़ी. खरात को राजनीतिक‑सामाजिक प्रतिष्ठा देने वाले कई मंत्रियों की नींद उड़ गई है.'

मामले ने पकड़ा तूल

सुषमा अंधारे ने कहा कि चाकणकर के पास अब अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में महिलाएं न्याय की उम्मीद कैसे कर सकती हैं