मशहूर गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 अप्रैल 2026 को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मशहूर गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

भारतीय संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. मशहूर गायिका आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई केब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायिका का इलाज चल रहा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। 

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने साझा की जानकारी 

आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है। 

आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ 

20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम 

आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।