भाजपा की दूसरी लिस्ट में चार नए नाम :महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए 13 नाम का ऐलान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं।.

भाजपा की दूसरी लिस्ट में चार नए नाम :महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए 13 नाम का ऐलान

पार्टी की इस सूची में कुल चार नए नाम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही भाजपा और सहयोगी दलों की ओर से अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए कुल 13 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए महाराष्ट्र से चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े को उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा रामराव वाडकुटे और माया चितामन इवनाते को भी मैदान में उतारा गया है.

राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा

ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी।

37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।