भाजपा विधायक रागिनी सिंह के आवास पर फेंका बम, सिंह मेंशन के अंदर मची खलबली :अमन गिरोह के शंकर ने ली जिम्मेदारी

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो सुतली बम फेंके।

भाजपा विधायक रागिनी सिंह के आवास पर फेंका बम, सिंह मेंशन के अंदर मची खलबली :अमन गिरोह के शंकर ने ली जिम्मेदारी

धनबाद में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसा आतंक देखने को मिला. यहां विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बमबाजी की गई. जिसकी जिम्मेदारी अमन सिंह (मृत) गैंग ने ली है. धमकी भरा एक पर्चा भी सामने आया है. जिसमें रंगदारी मांगी गई है.

धनबाद। आनगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि जहां बम ब्लास्ट हुआ, वहां आमतौर पर लोग बैठते हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के वक्त झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी धर्मपत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने कमरे में मौजूद थी। बमबाजी के बाद आवास परिसर में अफरातफरी मच गई। भीतर मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड बाहर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और सबसे पहले पूर्व विधायक संजीव सिंह से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के लिए सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के फुटेज भी खंगाल रही है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बमबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

बता दे की स्टील गेट के पास स्थित सिंह मेंशन में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी विधायक रागिनी सिंह और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह निवास करती हैं। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मंगलवार को नामांकन करने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हुई इस बमबाजी की घटना के पीछे का मकसद क्या है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना को राजनीति से जोड़ना सही नहीं: पूर्व विधायक

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बताया कि देर रात सिंह मेंशन परिसर के अंदर ब्लास्ट की घटना हुई है. उन्होंने दावा किया कि दो धमाके हुए हैं, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी गई. सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई. संजीव सिंह ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

निकाय चुनाव से इस बमबाजी की घटना को जोड़ने के सवाल पर संजीव सिंह ने साफ कहा कि इस घटना को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने इसे एक सामान्य आपराधिक घटना बताया. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह पत्र कहां से आया और कैसे वायरल हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. घटना के बाद अपने परिवार के साथ बाहर मौजूद थे और पुलिस के पहुंचने तक वहीं खड़े रहे, लेकिन इस दौरान कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र भी जांच का विषय है.

वायरल पर्चा को लेकर पुलिस ने किया खुलासा

इधर, सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने मामले को लेकर कहा कि घटना की जांच चल रही है. आज भी कई जानकारी पुलिस को मिली है. एक-दो दिनों के अंदर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा. वायरल पर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि जिसके नाम से यह पर्चा वायरल किया जा रहा है, उसकी मौत करीब ढाई साल पहले ही हो चुकी है. ऐसे में जांच के बाद ही इस पर्चे की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है.

बता दें कि सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट के पास सिंह मेंशन है. जहां झरिया के पूर्व संजीव सिंह, उनकी पत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनकी माता झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह रहती हैं. पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.

मंगलवार को उनके द्वारा मेयर पद के लिए नामांकन भी किया जाना है. ऐसे में बमबाजी की इस घटना के पीछे क्या मकसद है? साथ ही कई सारे सवाल एक साथ खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब पुलिस को ढूंढना अभी बाकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.