12 साल के छात्र ने पिस्टल से अपने सिर में गोली मारी,मौत :पिता बोले- घर में रह गई थी जीजा की अवैध पिस्टल; ACP बोले- कनपटी के आर-पार हुई
भोपाल के जेपी नगर में छात्र इब्राहिम उर्फ अब्दुल्ला आधी रात बालकनी में सिर में गोली लगने से घायल मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में 12 साल के तीसरी क्लास के छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. इस मामले में अब मृतक बच्चे के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अवैध पिस्टल से गोली चलने की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से गोली चली है वे बच्चे के फूफा की है.
Gunshot Death Bhopal: राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीसरे कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से जान चली गई. इस मामले में अब मृतक बच्चे के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अवैध पिस्टल से गोली चलने की जानकारी दी है.
पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता रिजवान लाला के बयान दर्ज कर लिए हैं. अपने बयान में रिजवान ने बताया कि उनका जीजा वाहीद नूर, जो जहांगीराबाद का रहने वाला है, करीब एक महीने तक बक्श कॉलोनी, जेपी नगर स्थित उनके घर में आकर रुका था. इसी दौरान उसकी एक अवैध देशी पिस्टल घर में ही छूट गई, जिसकी जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी.
घर की बालकनी में खून से लथपथ मिला था बच्चा
मृतक बच्चे के पिता के मुताबिक, शुक्रवार को उनके घर में सफाई चल रही थी. इसी दौरान बच्चे के हाथ में अवैध पिस्तौल लग गई. जिसके बाद बच्चा उससे खेलने लगा और देर रात करीब 1:50 बजे बच्चा घर की बालकनी में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिला. घटना के समय रिजवान लाला अपने दोस्तों के साथ परवलिया रोड पर एक ढाबे पर थे. तभी उन्हें अपनी पत्नी का फोन आया, जिसने बताया कि उनके बच्चे को चोट लग गई है.
जांच में जुटी टीम
परिवार तुरंत बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल ले गया, जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर गौतम नगर पुलिस अस्पताल और फिर घटना वाली जगह पर पहुंची. मामला दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. शनिवार सुबह फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.
बच्चे के कनपटी से होकर गुजरी गोली
इस मामले में एसीपी राकेश बघेल बताया कि गोली बच्चे की कनपटी से होकर गुजरी. डॉक्टरों से बात करने पर पता चला है कि गोली बहुत करीब से चलाई गई थी. इससे पता चलता है कि बच्चे ने पिस्तौल अपनी कनपटी पर रखकर खुद गोली चलाई. हालांकि पुलिस अभी यह पक्का नहीं बता रही है कि यह आत्महत्या थी या गलती से गोली चली. फूफा वाहिद का नाम कुख्यात सीरियल किलर के करीबी सहयोगी के रूप में सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस