नीतीश का CM पद से इस्तीफा, लगभग 20 वर्षों से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे, कल नए सीएम की शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितता का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर करीब सवा तीन बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। लगभग 20 वर्षों से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस कदम ने राज्य को अब नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा।
सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है. बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है. विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है.
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं. इसी के साथ बीजेपी आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लेगी.
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस बीच जेडीयू में डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर मंथन जारी है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने फिलहाल मंत्री या डिप्टी सीएम बनने से इनकार करते हुए कहा है कि पहले वे किसी सदन के सदस्य बनना चाहेंगे. ऐसे में अगर निशांत तैयार नहीं होते हैं, तो जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. पार्टी नेताओं की कोशिशें अभी भी जारी हैं.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर करीब 2:45 बजे एक अणे मार्ग पहुंचेंगे, जहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके तुरंत बाद दोनों नेता एक साथ राजभवन के लिए रवाना हो सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान सरकार गठन और इस्तीफे से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाओं पर चर्चा होगी.
बिहार में नई सरकार का गठन होने की कवायद तेज हो गई. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंच चुके हैं. थोड़ी ही देर में बीजेपी की मीटिंग होगी. उसके बाद एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा यानी अगले मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. नितिन नवीन और शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करने के लिए बीजेपी के बड़े नेता पटना एयरपोर्ट पहुंचे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंदराय के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता सांसद विधायक मंत्री पटना एयरपोर्ट पहुंचे.
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से साफ इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी भी सूरत में यह पद स्वीकार नहीं करने की बात कही है. कल से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिजन उन्हें मनाने में जुटे हैं, लेकिन सुबह 11 बजे तक वे तैयार नहीं हुए हैं. ऐसे में जेडीयू के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अब सवाल है कि निशांत नहीं तो पार्टी से डिप्टी सीएम कौन बनेगा. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक जेडीयू कोई वैकल्पिक फैसला ले सकती है.
बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा “यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है. हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें बिहारी होने में शर्म आती थी, और उनके आने के बाद बिहार की इज्जत बची. निशांत कुमार पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. वह पार्टी में शामिल हो गए हैं और पार्टी ऑर्गनाइज़ेशन को मजबूत कर रहे हैं. वह सभी से मिल रहे हैं, और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और मिलकर सुझाव देना है. भविष्य में उनका जो भी रोल होगा, चाहे पार्टी के अंदर हो या कहीं और, वह पार्टी के सदस्य तय करेंगे. जहां तक इस सरकार की बात है, जो भी मुख्यमंत्री होगा, जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार की होगी. यह सरकार अगले 25-30 साल और उससे भी आगे तक नीतीश कुमार के सपोर्ट और गाइडेंस में काम करेगी. उनका गाइडेंस हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा. उनके सुझाव हमेशा इस सरकार के साथ रहेंगे.”
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. एक युग की समाप्ति भी है उस चीज़ को आज हम अनुभव करेंगे. हमेशा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का काम करेंगे. विपक्ष ने तो हमेशा मुख्यमंत्री के ऊपर व्यक्तिगत टिपण्णी करके उन्हें बेइज्जत करने की कोशिश की. ये लोग सिर्फ राजनीती कर रहे हैं, शुभकामनाये कभी नहीं दे सकते.
एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है- संजय झा
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "20 साल का साथ…बिहार की बदलती कहानी के नाम. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में बिहार को निराशा और अंधकार के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और विश्वास की राह पर आगे बढ़ाया. कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी. महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी. उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही. आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी. एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है."
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस