नीतीश ने भंग की कैबिनेट, कुछ देर में सौपेंगे अपना इस्तीफा-बिहार के नए 'चौधरी' होंगे सम्राट?
बीजेपी बिहार में पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है. नीतीश कुमार कुछ देर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसका बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का फैसला लिया जाएगा. सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है?
नीतीश कैबिनेट ने बैठक में कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की. इस्तीफे के साथ राज्यपाल को सूचना देंगे. आज दोपहर 3:15 बजे नीतीश कुमार इस्तीफा सौंपेंगे
सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है. बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है. विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है.
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं. इसी के साथ बीजेपी आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लेगी.
नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफा के फैसले के बारे में कैबिनेट को जानकारी दी. नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा मार्गदर्शन नई सरकार के साथ बना रहेगा. कैबिनेट की बैठक में नीतीश के अलावा केवल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपनी बात रखी. नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद की ग्रुप फोटो सामने आई.इसके बाद कैबिनेट भंग करने की सिफारिश भी कर दी है.
नीतीश कुमार के आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर पर राज्य मंत्री और JD(U) नेता श्रवण कुमार का बयान आया. वह बोले, 'यह अच्छा नहीं लग रहा कि आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है. उनके साथ काम करते हुए हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. आज शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा.
सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे
उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जो पहले राज्य BJP अध्यक्ष रह चुके हैं और निवर्तमान सरकार में गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में चल रहे नामों में सबसे आगे माना जा रहा है.
हालांकि, BJP के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किसी 'चौंकाने वाले फैसले' की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जैसा कि हाल ही में राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में देखने को मिला था.
BJP 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी
243 सदस्यों वाली विधानसभा में 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी BJP, इसके बाद अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी. विधायक दल की बैठक आज दोपहर करीब 3 बजे होनी तय है.
202 सदस्यों वाले NDA में JD(U) के 85 विधायकों के अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (जीतन राम मांझी) के 5 विधायक भी शामिल हैं. इसके अलावा, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भी 5 विधायक इसमें शामिल हैं.
NDA के सभी विधायकों की बैठक आज शाम 4 बजे राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होनी है. सभी घटक दलों की ओर से औपचारिक समर्थन की घोषणा के बाद, नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल से संपर्क किया जाएगा.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस