15 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट:शिक्षा मंत्री बोले- MP बोर्ड रिजल्ट 'फुलप्रूफ'; 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
एमपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जायेगा। ऑफिशियल डेट एवं टाइम की घोषणा कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित होगा। नतीजे mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी होंगे।
मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई, ताकि कोई गलती न रहे। रिजल्ट “फुलप्रूफ” रखा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी न हो।
10वीं में 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल
प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं में बैठे। परीक्षा के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे।
एक्सपर्ट की सलाह- बच्चों पर दबाव न डालें
डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर दबाव न डालें और मानसिक सहयोग दें। गांधी मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचि सोनी ने कहा कि हर बच्चा अच्छा रिजल्ट चाहता है, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता। एक परीक्षा जीवन तय नहीं करती। बच्चों के तनाव में होने पर उनसे बात करें और उनका साथ दें।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद,छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
मोबाइल ऐप से भी मिलेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026
बोर्ड ने बताया कि छात्र DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद नीचे बताई गई प्रक्रिया के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। यह घोषणा डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास से की जाएगी। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ विभिन्न पोर्टल्स और मोबाइल ऐप्स पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा, DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहां छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस