बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस के ट्रांसफर, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर के नए आयुक्त, शिवम वर्मा कलेक्टर बने

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े (Dr. Sudam Khade) को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस के ट्रांसफर, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर के नए आयुक्त, शिवम वर्मा कलेक्टर बने

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इंदौर, जबलपुर समेत पांच जिलो के कलेक्टर बदले हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईपीएस के बाद सोमवार रात 14 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी,बड़वानी आगर मालवा के कलेक्टर बदलें है। आदेश में जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जबलपुर के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।.

शिवम वर्मा (shivam verma) को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।

​​​​​​​इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। जबकि आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है।

इन 5 जिलों में कलेक्टर बदले

इंदौर – शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं।

जबलपुर – राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं।

कटनी – आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं।

बड़वानी – जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं।

आगर-मालवा – प्रीति यादव को कलेक्टर बनाया गया हैं। प्रीति अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।