भाजपा ने घोषित की जिलों की कार्यकारिणी: देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज की टीम बनी, बाकी जिलों का ऐलान जल्द
भोपाल में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर संगठन की हलचल बढ़ गई है। बीएल संतोष की बैठक के बाद पार्टी ने जिलों में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले हरदा और सागर जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित की गई।
हेमंत खंडेलवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने 60 दिन हो चुके थे। लेकिन, अब तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में नई प्रदेश कार्यकारिणी और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर बीएल संतोष की चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश में भाजपा ने देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज जिले के लिए पार्टी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। बाकी जिलों के लिए भी जल्द ऐलान किया जाएगा।
दरअसल, रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंचे। वे एयरपोर्ट से 74 बंगला स्थित प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ चर्चा की।
इसके बाद एक-एक करके चार जिलों के लिए पार्टी की कार्यकारिणी का ऐलान किया।हरदा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें 5 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष- जगदीश सोलंकी, प्रभुलाल पटेल, गयाशंकर पांडे, सुधीर सोनी, बिनोद गोते। महामंत्री- बसंत सिंह राजपूत, राजेंद्र गोदारा, मनोज निषाद। मंत्री – विजय पटेल, अखिलेश बांके, निखा दुबे, रुक्मणी गौर, ज्योति गहलोत, बिंदु गुर्जर, सपना अग्रवाल, पूजा शर्मा। कोषाध्यक्ष-समर्थ सिंहल। जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि “नई टीम भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।
मऊगंज की कार्यकारिणी में 26 पदाधिकारी

देवास में 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में सागर ग्रामीण के कुल 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस