ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पत्रकारों को राखी बांधकर उसके महत्व को बताया

उरई में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, तुलसी नगर केंद्र पर रक्षाबंधन के अवसर पर पत्रकारों को राखी बांधकर उसका आध्यात्मिक महत्व बताया गया। राजयोगिनी मीना दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन का अर्थ है आसुरी प्रवृत्तियों से रक्षा के लिए मर्यादाओं का बंधन, जो वास्तव में स्वतंत्रता का प्रतीक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, सुनील शर्मा, प्रिंस सिंह और विष्णु चंसौलिया सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए। आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे और सभी को राखी व सौगात भेंट की गई।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पत्रकारों को राखी बांधकर उसके महत्व को बताया

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में पत्रकारों को राखी बांधकर समझाया रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश

उरई। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तुलसी नगर स्थित केंद्र में आज मीडिया प्रभाग से सभी पत्रकार भाइयों को राजयोगिनी मीना दीदी जी ने सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया दीदी जी ने रक्षाबंधन का अर्थ ही होता है रक्षा के लिए बंधन हालांकि बंधन किसी को भी प्रिय नहीं होता है परंतु यहां इसका अर्थ यही है कि अपनी आसुरी प्रवृत्तियों से रक्षा के लिए मर्यादाओं के बंधन में बंधना जिसके कारण हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है वास्तव में यह बंधन नहीं बल्कि स्वतंत्रता है क्योंकि जो व्यक्ति आसुरी शक्तियों से मुक्त है वह इस दुनिया में सबसे स्वतंत्र है मनुष्य आत्माओं को आसुरी शक्तियों से रक्षा करना तथा देवी शक्तियों का आह्वान करना ही इस रक्षाबंधन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में आए वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार के पी सिंह ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा पत्रकार सुनील शर्मा,प्रिंस सिंह एवं विष्णु चंसौलिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी संजय दुबे, रमेश पंचाल, विनय गुप्ता, सुधीर राना,हेमंत दाऊ,अरुण सेंगर, रामआसरे त्रिवेदी,अजय मिश्रा, बृजमोहन निरंजन सहित आधा सैकड़ा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों को मीना दीदी, सरिता दीदी ने राखी बांधकर सौगात भेंट की।