खामेनेई की हत्या की खबर पर लखनऊ में उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर उतरा, महिलाओं-पुरुषों ने जताया विरोध

खामेनेई की मौत पर लखनऊ में शिया समुदाय के लोग तीन दिन तक शोक मनाएंगे। इसके चलते बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी सभी रविवार से ही बंद कर दिए गए हैं। कोई भी पर्यटक तीन दिन तक नहीं घूम पाएगा। बड़ा इमामबाड़ा पर ताला लगा दिया गया है। घूमने के लिए आए पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ रहा है। वह बाहर से ही फोटो खींचकर लौट रहे हैं। छोटे इमामबाड़े के पास दुकाने सभी बंद कर दी गई हैं। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।

खामेनेई की हत्या की खबर पर लखनऊ में उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर उतरा, महिलाओं-पुरुषों ने जताया विरोध

इजरायल और अमेरिका ने आज ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला बोला है. ईरान की राजधानी तेहरान, खोर्रमाबाद, कौम और इस्फहान जैसे शहरों को निशाना बनाया है. ईरान ने भी जवाबी मिसाइल हमले में इजरायल के हाइफा, तेल अवीव और गैलिली जैसे शहरों पर निशाना बनाया है.

अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं. खामेनेई की मौत पर मुस्लिम महिलाएं फफक-फफक कर रो रहीं हैं. 

ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का रविवार (1 मार्च) को इजराइल-अमेरिका द्वारा हमले में निधन हो गया. इस बीच उनके समर्थकों समेत मुस्लिम समुदाय में मातम पसरा हुआ है. अली खामेनेई की मौत का विरोध अब भारत में भी होना शुरू हो गया है. लखनऊ में खामेनेई की मौत पर मुस्लिम महिलाएं फफक-फफक कर रो रहीं हैं. 

अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं. इस बीच एक महिला का आरोप है कि 'मेरे खामेनेई को धोखे से मारा'. इस दौरान महिलाएं जमकर अमेरिका-इजराइल का विरोध कर रही हैं. सड़कों पर ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत से कोहराम मचा हुआ है. 

खामेनेई की मौत पर क्या बोली मुस्लिम महिला?

इस बीच विरोध जता रही महिला का कहना है कि जिनकी नजरों में गद्दारी और धोखेबाजी है उन लोगों ने खामेनेई को धोखे से मारा है. उन्होंने आगे कहा कि खामेनेई मेरा कल भी शेर था, आज भी शेर है और कयामत तक शेर रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि एक खामेनेई मरेगा तो हजार खामेनेई पैदा होंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हम माओं ने बेटों को कुर्बानियां देने के लिए पैदा किया है.इजराइल अमेरिका को लेकर कहा कि इन पर लानत है. यह धोखेबाज हैं. यह गद्दार हैं. इनसे कभी वफा नहीं हो सकती.इनकी नस्लें गद्दार और धोखेबाज हैं. कई महिलाएं जमकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं.

लखनऊ इमामबाड़े पर किया प्रदर्शन

दूसरी तरफ लखनऊ के घंटाघर पर अली खामेनेई की मौत के बाद पुरुषों ने भी जोरदार विरोध जताया है. इस बीच उन्होंने दुख जाहिर करते हुए अमेरिका और इजराइल पर जमकर नारेबाजी की है. वहीं भारी संख्या में लोग बड़े इमामबाड़े पर मौजूद होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

प्रदर्शनकारियों की तरफ से अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के भी नारे लग रहे हैं. इस प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी भारी तादाद में शामिल हैं. सभी अली खामेनेई की मौत पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं.