कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक,राज्य सभा उम्मीदवारों पर मंथन,,अगले दो दिनों में होगा उम्मीदवारों का ऐलान!
कांग्रेस आलाकमान ने राज्य सभा उम्मीदवारों और तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन पर मंथन किया. बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई, जबकि तमिलनाडु चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंतिम फैसले पर सस्पेंस जारी है.
एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. बीआरएस के पास 37 विधायक हैं, लेकिन इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के साथ जा चुके हैं.
राज्यसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में सियासी माहौल गरमा गया है. दो सीटों के लिए होने वाली वोटिंग में अब तक कांग्रेस को साफ बढ़त माना जा रहा था, लेकिन बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के सक्रिय होने से मुकाबला खुला हो गया है. देश की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं और तेलंगाना अब चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है.
बीआरएस ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंतातेलंगाना में भाजपा की स्थिति मजबूत नहीं है, इसलिए मुकाबला सीधा कांग्रेस और बीआरएस के बीच बनता दिख रहा है. केसीआर ने कम से कम एक उम्मीदवार उतारने का फैसला कर कांग्रेस की रणनीति को चुनौती दे दी है. खबर है कि वे किसी बड़े नाम को मैदान में उतार सकते हैं.
नंबर गेम से तय होगी बाजीएक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. बीआरएस के पास 37 विधायक हैं, लेकिन इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के साथ जा चुके हैं. इनकी सदस्यता को लेकर मामला चल रहा है. आठ विधायकों पर स्पीकर ने बीआरएस की आपत्ति खारिज कर दी है, जबकि दो पर फैसला बाकी है. अगर बीआरएस अपने विधायकों को साथ रखती है तो उसे सिर्फ चार और वोटों की जरूरत होगी. बताया जा रहा है कि पार्टी दूसरे दलों से समर्थन जुटाने में लगी है.
कांग्रेस के पास बढ़त, लेकिन सतर्कता जरूरीकांग्रेस के पास 66 विधायक हैं और उसे सीपीआई के एक विधायक का समर्थन भी हासिल है. पहले पार्टी को भरोसा था कि दोनों सीटें आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अब उसे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा.
छोटे दलों की भूमिका अहमबीआरएस से अलग हुए 10 विधायकों का रुख चुनाव की दिशा तय कर सकता है. इसके अलावा भाजपा के आठ और एआईएमआईएम के सात विधायक भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.
संभावित चेहरों पर चर्चाकांग्रेस एक सीट से अभिषेक मनु सिंघवी को फिर से भेज सकती है. दूसरी सीट के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार वी. नरेंद्र रेड्डी और रिटायर्ड जज जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के नाम चर्चा में हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस