भाजपा सांसद की कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की कार में शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे अचानक आग लग गई. ठाणे से त्र्यंबकेश्वर महादेव दर्शन के लिए जाते समय कार से धुआं और बदबू आने लगी, जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया. सांसद समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी नासिक-मुंबई हाईवे पर हुए भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए। शुक्रवार रात त्र्यंबकेश्वर दर्शन जाते समय उनकी लग्जरी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गंध आने पर सांसद और अन्य 3 लोग तुरंत नीचे उतरे, जिसके चंद सेकंड बाद ही कार आग का गोला बन गई।
Car Fire Safety Tips: कार में अचानक आग लग जाना किसी डरावने सपने से कम नहीं है. हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, जो अक्सर कुछ ही मिनटों में गाड़ी को पूरी तरह खाक कर देती हैं. ऐसी ही एक खबर आई महाराष्ट्र से, जहां सिरोही-जालोर (राजस्थान) के BJP सांसद लुंबाराम चौधरी हादसे का शिकार होते-होते बचे. ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए जाते समय नासिक-मुंबई हाईवे पर गोंडे इलाके में सांसद की रेंज रोवर कार जलकर राख हो गई. संयोग अच्छा रहा कि समय रहते कार में सवार सारे लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. वाहनों में आग लगना आश्चर्यजनक घटना नहीं रह गई है, गाड़ी में आग लगने के पीछे कभी शॉर्ट सर्किट तो कभी दूसरी वजहें होती हैं.
ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि कार में आग न लगे, इसके लिए कौन-सी सावधानियां बरती जाए. आग लगने की वजहों के बारे में भी जानकारी का अभाव रहा है और कई बार आग लगने के बाद लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या करें. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हम थोड़ी जानकारी रखें तो ज्यादातर हादसों को टाला जा सकता है.
बताया जाता है कि यह घटना गोंडे के पास रात करीब 1:30 बजे हुई. अच्छी बात यह रही कि कार ड्राइवर की सूझबूझ से सांसद समेत कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
हालांकि, इस आग में रेंज रोवर कार कुछ ही पलों में पूरी तरह जलकर राख हो गई. राजस्थान से भाजपा सांसद लुम्बाराम चौधरी, जो वाशिम से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए थे, रेंज रोवर कार (MH 01. DK 9975) में यात्रा कर रहे थे.
कार को शाहपुर का ड्राइवर अनिल जाधव चला रहा था. जब कार नासिक के पास गोंडे फाटा इलाके से गुजर रही थी, तो ड्राइवर को अचानक कार में कुछ जलने की गंध आने लगी.
बिना एक पल की देरी किए उसने तुरंत कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी. जैसे ही उन्हें पता चला कि कार में आग लग गई है, सांसद लुम्बाराम चौधरी और अन्य साथी कार से बाहर निकल आए. इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया और कार जलकर राख हो गई.
कार का सिर्फ ढांचा बचा - घटना की जानकारी मिलते ही वाडिवे थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई. इस घटना के कारण हाइवे पर कुछ घंटों तक यातायात भी बाधित रहा.
कोई हताहत नहीं - राजस्थान के सांसद जब अपने साथियों के साथ ठाणे से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे, तो गोंडे इलाके में उनकी कार में अचानक आग लग गई.
गाड़ी चलाने वालों की सावधानी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमने पुलिस स्टेशन में गाड़ी के एक्सीडेंटल टक्कर का केस दर्ज कर लिया है. यह जानकारी वाडिवे पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे ने दी
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस