कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस का छापा, CM हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप
असम विधानसभा चुनावों के बीच बड़ी हलचल सामने आई है। असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। पुलिस ने यह कार्रवाई हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बाद मिली शिकायत के बाद की है। पवन खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति होने का आरोप लगाया था।
पवन खेड़ा पर FIR दर्ज करने के बाद असम पुलिस कांग्रेस नेता के दिल्ली आवास पहुंची है. CM हिमंता सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी.
असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। पवन घर पर नहीं है। असम पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है। दिल्ली पुलिस भी साथ में मौजूद है।
दरअसल दो दिन पहले पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। कहा था कि उनके पास तीन देशों मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।
इस पर हिमंता ने कहा था कि पवन खेड़ा आधारहीन बातें कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। हिमंता की पत्नी ने सोमवार को FIR भी कराई थी। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। आज शाम प्रचार थम जाएगा।
पवन खेड़ा आरोपों का किया था खंडन
पवन खेड़ा के आरोपों का हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने खंडन किया था। रिंकी ने पवन खेड़ा पर तंज कसा था और कहा था कि आपकी तपस्या में ही नहीं फोटोशॉप में भी कमी रह गई। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ने भी खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करने की घोषणा की थी। अब असम पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर पवन खेड़ा के खिलाफ इस मामले में एक्शन लिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के आरोपों को मनगढ़ंत और पाकिस्तानी कनेक्शन को दावा किया था।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस