जैन माइनॉरिटी डेवलपमेंट एंड फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के चेयरमेन (राज्यमंत्री) ललित गांधी आज सूरत में।
ललित गांधी, चेयरमेन (राज्यमंत्री) – जैन माइनॉरिटी डेवलपमेंट एंड फाइनेंशियल कॉरपोरेशन, महाराष्ट्र सरकार, 21 फरवरी की रात मुंबई से सूरत पहुंचे। वे 22 फरवरी को वेसु में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां यशोवर्मसुरी जी को गच्छाधिपति पदवी प्रदान की जाएगी।
ललित गांधी सूरत दौरे पर, जैन समाज के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
???? गच्छाधिपति पदवी समारोह में करेंगे शिरकत
???? जैन समाज के विकास और योजनाओं पर बैठक को करेंगे संबोधित
???? गुजरात में जैन अल्पसंख्यक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
???? जैन समाज के पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
???? 22 फरवरी को पुणे के लिए होंगे रवाना
सूरत : जैन माइनॉरिटी डेवलपमेंट एंड फाइनेंशियल कॉरपोरेशन, महाराष्ट्र सरकार के चेयरमैन (राज्यमंत्री) 21 फरवरी की रात्रि 8 बजे मुम्बई से सूरत पहुंचे हैं! वे वेसु में 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे जैन आचार्य श्री यशोवर्मसुरी जी को गच्छाधिपति पदवी प्रदान करने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
गुजरात राज्य में जैन समाज के विकास हेतु एवं जैन समाज की प्राचीन धरोहर, तीर्थ क्षेत्र,ज्ञान भंडार आदि संरक्षित एवं विकसित करने के लिए तथा जैन समाज के नवयुवकों को व्यापार उद्योग के लिए रियायती दरों से लोन की उपलब्धता, शिक्षा हेतु सहायता, सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का गुजरात राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वतंत्र व्यवस्था निर्माण की "अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ द्वारा रखी मांग को आगे ले जाने के प्रयास हेतु आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे!
गुजरात राज्य में जैन अल्पसंख्यक योजना संबंधी गतिविधियों के संचालन हेतु जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारीऔ से मुलाकात भी करेंगे!
ललित गांधी 22 फरवरी को सुबह 10.30 पुणे के लिए रवाना होंगे। ये उल्लेखनीय है कि श्री ललित गांधी "ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन" के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस