जेपी नड्डा का ऐलान- भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : 14 करोड़ सदस्यों के साथ रचा कीर्तिमान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिनमें से दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के देश भर में 240 लोकसभा सदस्य, लगभग 1,500 विधायक और 170 से ज्यादा विधान परिषद सदस्य हैं।

जेपी नड्डा का ऐलान- भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : 14 करोड़ सदस्यों के साथ रचा कीर्तिमान

भाजपा का नया रिकॉर्ड : जेपी नड्डा बोले, 14 करोड़ सदस्यता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि 14 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया, भाजपा के देशभर में 240 लोकसभा सदस्य, लगभग 1,500 विधायक और विधान परिषदों में 170 से ज्यादा सदस्य हैं। नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई है, जबकि पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें घोषणापत्रों में किए गए वादों को भी भूल गई थीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति थी। नड्डा ने आंध्र प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

11 साल में जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल में कार्य-निष्पादन और जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई है जबकि पिछली सरकारों में अकार्य-निष्पादन की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें घोषणापत्रों में किए गए वादों को भी भूल गई थीं।

पहले परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति थी'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हम एक ऐसी पार्टी से आते हैं जिसका एक वैचारिक आधार है।' जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

1987 के अपने वादे को हमने पूरा किया- जेपी नड्डा

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा- 1987 में, हमने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लिया था। 2024 तक, हमने उस वादे को पूरा किया और अयोध्या में राम मंदिर का सफलतापूर्वक निर्माण किया। इसी तरह, हमने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से जुड़े मुद्दों के समाधान का संकल्प लिया था, और हमने संविधान में संशोधन करके और आवश्यक बदलावों को लागू करके उस प्रतिबद्धता का सम्मान किया।