नाबालिग से गैंगरेप कर कैमरे में कैद की हैवानियत,वीडियो सामने आने के एक माह बाद FIR, सात आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर. जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटनाक्रम बीते 29 दिसंबर का बताया गया है
नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Minor Girl Gangraped-मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के मुंगवाना थाना अंतर्गत नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अभी भी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है. वीडियो परिजनों के पास पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ
घूमने गई थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुगवानी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यह घटना एक महीने पहले की है. पीड़िता और नाबालिग किशोर मुगवानी क्षेत्र में घूमने गए हुए थे, जहां माछा नदी के पास कुछ युवकों ने इन्हें पहले रोका और फिर डरा-धमकाकर जंगल में लेकर चले गए. वहीं तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जबकि बाकि युवक इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे. इसके बाद युवकों ने सामूहिक दु्ष्कर्म की इस घटना का वीडियो भी बनाया.
परिजनों तक पहुंचा वीडियो तब हुआ खुलासा
इस पूरी गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके साथ मौजूद किशोर को वीडियो को जरिए धमकी दी. आरोपियों ने उन्होंने वीडियो को लेकर धराया, जिससे वे पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. यह वीडियो घटना के करीब एक महीने के बाद किशोरी के परिजनों तक पहुंच गया. जब परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे पता चला तो उन्होंने तुरंत गोटेगांव के मुगवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 24 घंटे के अंदर गैंगरेप में शामिल सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरी घटना में शामिल एक युवक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट चुकी है. पकड़े गए सभी आरोपी बालिग हैं। पुलिस ने अनुराग दुबे, गणेश ठाकुर, पंचू ठाकुर, राहुल ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, बबलू और गोलू मेहरा को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी छात्र है, जबकि बाकी अन्य कामकाज करते हैं. पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस