ऑपरेशन सिंदूर" के वीर योद्धाओं को मिला सर्वोच्च सम्मान, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को मिला 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक'
ये पहली बार है जब वायुसेना को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है. साथ ही भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की संख्या दूसरे अधिकारियों से ज्यादा है.
 
                                नई दिल्ली:इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह ऑपरेशन सिन्दूर के नाम रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वायुसेना के 9 जांबाजों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 7 जवानों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया जाएगा.
पहली बार वायुसेना को मिल रहा 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक'
ये पहली बार है जब वायुसेना को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है. साथ ही भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की संख्या दूसरे अधिकारियों से ज्यादा है. इससे पता चलता है कि हमारी वायु सेना ने अपने शौर्य के दम पर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों से बदला लिया.
9 जांबाजों को मिलेगा वीर चक्र
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत को दिखाने वाले लड़ाकू पायलटों सहित नौ भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो युद्धकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पदक है.
युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित 13 अधिकारी
रक्षा और हवाई हमलों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए 13 अधिकारियों को 'युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले अधिकारियों में एयर वाइस मार्शल जोसेफ सुआरेस, एयर वाइस मार्शल प्रज्वल सिंह और एयर कमोडोर अशोक राज ठाकुर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
सर्वोत्तम युद्ध सेवा से सम्मानित 4 अधिकारी
ऑपरेशन सिंदूर के लिए चार भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल नरनदेश्वर तिवारी, पश्चिमी वायु कमान के कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा और वायु अभियान के महानिदेशक एयर मार्शल अवधेश भारती शामिल हैं।

इंडियन आर्मी को ऑपरेशन सिंदूर के लिए ये सम्मान दिया गया
सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक- 2
कीर्ति चक्र- 4
उत्तम युद्ध सेवा पदक- 3
वीर चक्र- 4
शौर्य चक्र- 8
युद्ध सेवा पदक- 9
सेना पदक में बार- 2
सेना पदक- 58
मेंशन इन डिस्पैच: 115
ऑपरेशन सिन्दूर के लिए इन 7 जवानों को मिलेगा सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
1. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान
2. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, महानिदेशक सैन्य अभियान
3. वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह (सेवानिवृत्त) - पश्चिमी नौसेना कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ
4. एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, वायु सेना उप प्रमुख
5. एयर मार्शल नागेश कपूर - दक्षिणी वायु कमान के एओसी-इन-चीफ
6. एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा - पश्चिमी वायु कमान के एओसी-इन-चीफ
7. एयर मार्शल एके भारती - डीजीएओ
 प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस
                                प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस 
                             archana
                                    archana                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
            