हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़की रिंकी भुयान, बोलीं- जेल जाने को तैयार रहें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस पार्टी के अंदर बैठी गहरी हताशा और घबराहट की झलक साफ-साफ दिखाई दी है.

हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़की रिंकी भुयान, बोलीं- जेल जाने को तैयार रहें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी  भुयान सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने उन पर खराब तरीके से बनाए गए डॉक्यूमेंट्स फैलाने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीन-तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिंकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा को कानून कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि खेड़ा जिन दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं, वे बेहद खराब तरीके से गढ़े गए हैं और इन्हें मीडिया में दिखाने से पहले कांग्रेस नेता ने जरूरी वेरिफिकेशन तक नहीं किया. 

असम ​के मुख्यमंत्री की पत्नी ने आरोप लगाया कि ये दस्तावेज भ्रामक हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व फोटो एडिटिंग का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं. रिंकी भुयान शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए लिखा, 'आपकी सिर्फ तपस्या में ही नहीं, AI जनरेशन और फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई.' उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रवक्ता से ऐसे आरोप लगाने से पहले बुनियादी जांच-परख की उम्मीद की जाती है. 

रिंकी शर्मा ने 'तपस्या में कमी' वाली लाइन के जरिए पवन खेड़ा पर तंज कसा. दरअसल, पवन खेड़ा ने कांग्रेस द्वारा 2022 में राज्यसभा में नहीं भेजे जाने पर X पर एक पोस्ट में लिखा था, 'शायद मेरी ही तपस्या में कोई कमी रह गई.'

रिंकी भुयान शर्मा ने आगे कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने ​अपने पोस्ट में लिखा, 'अब मैं कानून को अपना काम करने दूंगी. इन झूठे आरोपों को लेकर क्रिमिनल केस दर्ज हो गया है. आगे की लड़ाई अदालत में होगी.' बता दें कि पवन खेड़ा ने नई दिल्ली स्थि​त कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि रिंकी भुयान शर्मा के पास मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और एंटीगुआ एंड बारबूडा के पासपोर्ट हैं. उन्होंने इसे भारतीय नागरिकता कानूनों का उल्लंघन बताया.

पवन खेड़ा ने यह भी दावा किया कि रिंकी भुयान शर्मा की दुबई में संपत्तियां हैं, जिनका खुलासा उनके पति और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका स्थित एक कंपनी ‘Asset Collective LLC’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संबंध हिमंत बिस्वा सरमा और उनके बेटे से है, और इसकी जांच की मांग की. हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और फर्जी बताते हुए खारिज किया. उन्होंने कहा कि ये आरोप राजनीतिक मकसद से लगाए गए हैं और वह व उनकी पत्नी 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.