भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-योगी से लेकर कंगना और हेमा शामिल-पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए संभालेंगे कमान

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई सीएम और मंत्रियों के शामिल हैं. राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे.

भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-योगी से लेकर कंगना और हेमा शामिल-पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए संभालेंगे कमान

बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. रविवार (05 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट से साफ है कि बंगाल के चुनावी मौसम में शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई दिग्गज नेता प्रचार की कमान संभालने जा रहे हैं. 

दरअसल, बीजेपी की ओर से बंगाल के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होनी है. 

खेल और फिल्म जगत के चेहरों का नाम 

बंगाल के लिए जारी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पता चलता है कि पार्टी राज्य में किसी भी स्थिति में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. यही कारण है कि चुनाव प्रचार में फिल्म, खेल जगत से जुड़े चर्चित चेहरों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. इसमें हेमा मालिनी, कंगना रनौत और मिथुन च्रवर्ती के साथ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है. 

बीजेपी ने झोंकी ताकत 

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य की सभी विधासभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं. कुल पांच लिस्टों में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 13 और 5वीं लिस्ट में कुल पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल थे. पश्चिम बंगाल में कुल दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसके लिए 23 औ 29 मार्च को वोटिंग होगी. चुनावी परिणाम 4 मई को आएंगे.