क्या यह तुम्हारे बाप की जमीन है?चिकन नेक भारत की जमीन, इसे कोई नहीं लगा सकता हाथ', INDI गठबंधन पर बरसे अमित शाह
कोलकाता में अमित शाह ने 'चिकन नेक' को काटने की धमकी देने वालों को चेताया. उन्होंने 'चिकन नेक' काटने वालों के लिए कांग्रेस नेताओं की पैरवी पर भी सवाल उठाए. शरजील इमाम ने ऐसा ही एक बयान दिया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने शरजील की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारा भारत का है और किसी को भी छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए कि वे 'इस चिकन नेक' को काट देंगे।
कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की धरती से देश की अखंडता पर चोट करने वालों के लिए एक सख्त संदेश दिया है. कुछ समय पहले देश को तोड़ने और ‘चिकन नेक’ (सिलिगुड़ी कॉरिडोर) को काटकर असम और नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाए गए थे. इसी सिलसिले में उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने नारे लगाए कि ‘चिकेन नेक’ को हम काट देंगे, क्या किसी के पिताजी की जमीन है क्या? अरे ये भारत की भूमि है. दिल्ली पुलिस ने ऐसा बोलने वाले को सलाखों के पीछे भेज दिया. लेकिन कांग्रेस के वकील नेता उसकी पैरवी कर रहे थे.”
शरजील इमाम ने कथित तौर पर कहा था, “अगर हमारे साथ 5 लाख संगठित लोग होते, तो हम भारत और नॉर्थ-ईस्ट को हमेशा के लिए अलग कर सकते थे. अगर हमेशा के लिए नहीं भी, तो कम से कम एक महीने के लिए तो अलग कर ही सकते थे. असम को अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी है. असम और भारत अलग हो जाएं. यहां से वहां जाने वाली सारी सप्लाई रोक दो, और हम यह कर सकते हैं क्योंकि चिकन नेक मुसलमानों के हाथ में है.”
दिल्ली पुलिस ने ऐसे नापाक मंसूबे पालने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजकर बता दिया कि देश विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. हालांकि, हैरानी तब हुई जब ऐसे तत्वों की पैरवी करने के लिए कांग्रेस से जुड़े वकील और नेता कोर्ट में खड़े नजर आए. जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ विपक्ष की क्या हमदर्दी है?
भारत की भूमि पर बुरी नजर, नहीं सहेंगे!
‘चिकन नेक’ भारत की वह नब्ज है जो शेष भारत को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ती है. इसे काटने की धमकी देना सीधे तौर पर भारत की संप्रभुता पर हमला है. दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ऐसे बयान देने वालों (शरजील इमाम जैसे मामले) को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई उन सभी के लिए एक चेतावनी है जो अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में देश के टुकड़े करने की साजिश रचते हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस