नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: एक साथ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में 170 से अधिक प्रशासनिक सेवा अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?

नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: एक साथ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर निगम के कमिश्नर संयुक्त कलेक्टर अपर कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम है। 

द्वारका प्रसाद बर्मन क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रीवा संभाग को स्थानांतरित करके अपर कलेक्टर जिला बालाघाट के पद पर नियुक्त किया गया है। सारिका भूरिया को अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर पद पर नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार टैगोर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है।

आशीष कुमार पाठक को अपर परिवहन आयुक्त इंदौर बनाया गया है। शहडोल जिला की नई अपर कलेक्टर मिनिषा पांडे होगी। अपर परिवहन आयुक्त जबलपुर के पद पर नीति राठौर को नियुक्त किया गया है। वहीं रीना पासी को अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर माया अवस्थी को नियुक्त किया गया है, जो पहले संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पद पर कार्यरत थी। देवास जिला के नए अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी होंगे, जो पहले संयुक्त कलेक्टर जिला खंडवा पद पर कार्यरत थे।