बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव

मध्यप्रदेश में सोमवार को हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए गए। मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अर्चना सोलंकी को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टडी लीव से लौटीं जीवी रश्मि को महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव बनाया गया है। अनुराग सक्सेना को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2017 बैच के IAS अधिकारी अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किए गए।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 सीनियर IAS अफसरों के हुए तबादले

IAS- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 5 वरिष्ठ IAS अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है। राज्य शासन ने सोमवार को मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। वे स्टडी लीव से लौटे हैं। अर्चना सोलंकी को सामान्य प्रशासन विभाग यानि जीएडी में एक बार फिर उपसचिव का दायित्व दिया गया है। जीवी रश्मि को महिला और बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है। वे भी स्टडी लीव से लौटी हैं। अनुराग सक्सेना को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया है।

एमपी के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को 5 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। वे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी इंदौर के अपर आयुक्त हैं।

प्रमुख सचिव मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग का प्रमुख सचिव का दायित्व दिया है। इसके अलावा उन्हें प्रमुख सचिव खेल और युवक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद मनु श्रीवास्तव खेल और युवक कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। जबकि राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल तकनीकी शिक्षा और कौशल व रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।,

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के उप सचिव संदीप केरकेट्‌टा को बीज और फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जीवी रश्मि के कार्यभार संभालने के बाद रश्मि अरुण शमी महिला और बाल विकास विभाग के दायित्व से मुक्त होंगी।