बजट से पहले सोना-चांदी बाजार में बड़ी गिरावट: MCX पर चांदी 27% लुढ़की, प्रॉफिट बुकिंग का असर
सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने कॉपर के बाद अब सोने और चांदी पर भी मार्जिन मनी बढ़ा दी है। सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% कर दिया है। वहीं चांदी पर इसे 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। मार्जिन बढ़ने से कीमतों पर दबाव बने रहने की उम्मीद है।
चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक ₹1,28,126 प्रति किलो गिर चुकी है. जबकि सोना ऑल-टाइम हाई से ₹42,247 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. जानें आज बजट के दिन सोने-चांदी को लेकर क्या उम्मीदें हैं.
नई दिल्ली:दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते 2 दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं . आज 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं..इसलिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं?
पिछले दो सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा?
इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।
मिडिल क्लास और शादी-जेवरात वाले परिवारों के लिए क्या मतलब?
अगर आप शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये बड़ा मौका लग रहा है. लेकिन सवाल ये है कि क्या अब खरीद लें या बजट में और गिरावट आएगी? एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में अगर कोई नई टैक्स या इंपोर्ट ड्यूटी की घोषणा हुई, तो कीमतें और नीचे जा सकती हैं. वहीं, अगर कोई राहत मिली तो सोना फिर चढ़ सकता है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस