बड़े अपराध का भंडाफोड़ : पटना–पुणे एक्सप्रेस में 167 बच्चों की तस्करी नाकाम, अररिया से लातूर ले जाए जा रहे थे मासूम, 8 तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। खुफिया सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद बड़ी मानव तस्करी का भांडाफोड़ हो गया है।

बड़े अपराध का भंडाफोड़ : पटना–पुणे एक्सप्रेस में 167 बच्चों की तस्करी नाकाम, अररिया से लातूर ले जाए जा रहे थे मासूम, 8 तस्कर गिरफ्तार

सामाजिक संगठन से मिली सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई

बच्चों को मदरसे में दाखिला कराने की बात सामने आई है

बिहार में जिन क्षेत्रों से बच्चे ले जाए गए, वहां से संपर्क किया जा रहा

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन में शनिवार को उस समय गहमा-गहमी का माहौल बन गया, जब पटना से पुणे (Patna to Pune Train) जा रही ट्रेन में बैठे 167 बच्चों का बाल कल्याण समिति ने रेस्क्यू किया. आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की सहायता से बच्चों का ट्रेन से रेस्क्यू किया गया है. पूछताछ में बताया गया कि सभी बच्चे बिहार के अररिया (Araria, Bihar) से लातूर (महाराष्ट्र) में मदरसे में पढ़ाई करने जा रहे हैं. बाल कल्याण समिति की टीम ने प्रारंभिक तौर पर बच्चों के ट्रैफिकिंग को रोकने की सूचना पर रेस्क्यू किया है.

अररिया से लातूर के मदरसा (Madarsa) में ले जाने वाले सद्दाम ने बताया कि वह पिछले 10 साल से बच्चों को लातूर में मदरसा में पढ़ाई करने के लिए ले जाते हैं और इस बार भी करीब 100 बच्चों को उनके माता पिता की सहमति से बच्चों को ले जा रहे है.

ट्रैफिकिंग की मिली थी सूचना

मामले पर बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पटना से पुणे जा रही ट्रेन से 100 से ज्यादा बच्चों की ट्रैफिकिंग कर ले जाया जा रहा है, जिसपर सीडब्ल्यूसी (CWC) के सदस्यों ने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से कटनी जंक्शन में बच्चों का रेस्क्यू कर उनसे पूछताछ की गई है.

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आधी रात को घेराबंदी

जीआरपी को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12150 (पटना-पुणे एक्सप्रेस) के स्लीपर कोच S1, S2, S3, S4 और S7 में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को ले जाया जा रहा है। जैसे ही ट्रेन रात में कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण अधिकारियों की टीम ने बोगियों को घेर लिया और सभी 165 बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा।

हर पहलू पर जांच जारी

पूछताछ में बताया गया कि वह लातूर में मदरसा में पढ़ाई करने जा रहे हैं. फिलहाल मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मानव तस्करी जैसी आशंका को समय रहते रोका जा सके