मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के खिलाफ कांग्रेस की मानसिकता उजागर : रानी अजया सिंह-भाजपा नेत्री बोली, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति से कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर

भाजपा नेत्री एवं पार्षद रानी अजया सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कानून राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा और उन्हें समान अवसर दिलाएगा।

मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के खिलाफ कांग्रेस की मानसिकता उजागर : रानी अजया सिंह-भाजपा नेत्री बोली, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति से कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक कदम

महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला

कांग्रेस पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दोहरी नीति का आरोप

वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद ठोस कदम न उठाने पर सवाल

भोपाल। भाजपा नेत्री एवं देवेन्द्रनगर से पार्षद रानी अजया सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह कानून देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जो संकल्प लिया है, वह केवल कानून तक सीमित नहीं बल्कि समाज में महिलाओं को सम्मान और समान अवसर दिलाने का मजबूत प्रयास है।

रानी अजया सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केवल वादों तक सीमित रहा है। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने इस प्रकार भी का ठोस और प्रभावी निर्णय लेने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। आज जब मोदी सरकार ने इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, तब कांग्रेस इसका विरोध कर अपनी नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति को उजागर कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को देश की महिलाओं के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह वास्तव में महिलाओं को सशक्त देखना चाहती है या केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है। महिलाओं के अधिकारों जैसे संवेदनशील विषय पर इस तरह की राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

रानी अजया सिंह ने विश्वास जताया कि देश की जागरूक मातृशक्ति अब इन राजनीतिक चालों को भली-भांति समझती है और वह ऐसे दलों को जवाब देने के लिए तैयार है जो केवल दिखावे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और मजबूत बनाएगा, जिसमें महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित होगी।