टूटे पुल से 30 फीट गहरी खाई में गिरे 3 दोस्त,मौत :बारिश में बहे पुल पर नहीं थी बैरिकेडिंग
नरसिंहपुर जिले के तेंदुखेड़ा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाइक से शादी समारोह में जा रहे तीन युवक रास्ता भटक गए और टूटे हुए पुल से बाइक को निकालने की कोशिश में नीचे गिर गए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिछले साल आई बाढ़ में 30 जुलाई को बह गया था यह पुल, तब से यहां रास्ता बंद था।
दमोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक एक शादी समारोह में जा रहे थे और रात में वे टूटे हुए पुल से टकरा गए. जिससे तीनों की मौत हो गई.
दमोह : दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के क्षतिग्रस्त पुल से नीचे गिरने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अजय घोषी (21), अमित कुर्मी (21) और पवन कर्मी (22) के रूप में हुई है। तीनों युवक सागर जिले के छिरारी गांव (थाना रहली) के निवासी थे। वे तारादेही थाना क्षेत्र के समनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक बारिश में क्षतिग्रस्त हुए पुल से नीचे जा गिरी, जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी राविन्द्र बागरी ने बताया कि तीन युवकों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमॉर्टम तेंदूखेड़ा में कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि पुल की खराब स्थिति को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।
नदी में गिर गई थी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात पुल के नीचे नदी में एक गिरी हुई बाइक दिखाई देने पर कुछ राहगीरों को संदेह हुआ. जब वे पास पहुंचे तो बाइक के समीप तीन युवक गंभीर हालत में पड़े मिले. तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतक तीनों युवक दोस्त थे. हादसे की खबर मिलते ही छिरारी गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बाढ़ में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था पुल
स्थानीय लोगों ने बताया कि झापन नदी का यह पुल बाढ़ में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही खतरनाक स्थिति में है. पुल के दोनों ओर से रास्ता बंद होने के बावजूद रात के समय चेतावनी संकेत स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे बाहरी लोगों या जल्दी में निकलने वाले वाहन चालकों के लिए जोखिम बना रहता है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर मजबूत बैरिकेडिंग और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस