भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पूर्व जेल से छूटकर आए थे, हमलावर फरार- CCTV में कैद वारदात
दतिया में मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कौन थे। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे की है
बीच चौराहे अज्ञात हमलावरों ने भाजपा पार्षद की गोhली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और अचानक सामने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दतिया. वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शहर के सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में हुई, जहां हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे. अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पार्षद को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. हत्या की यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस इसी आधार पर कई टीमें बनाकर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है. एसडीओपी आकांक्षा जैन के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. हालांकि इस घटना से पूरे शहर में सनसनी और दहशत फैल गई है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपी बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने पेड़ के नीचे बाइक रोकी और पार्षद को निशाना बनाकर गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं. जानकारी के अनुसार, कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे. सेवढ़ा चुंगी चौराहे के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
CCTV फुटेज से सुराग
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. वायरल फुटेज में आरोपी बाइक से आते और वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं. पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि News18 नहीं करता है. घटना के बाद सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. लोगों में डर का माहौल है. बाजारों में सन्नाटा पसरा है. पुलिस ने एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी है..
पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है. पुलिस का मानना है कि पुरानी दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है. मृतक कल्लू कुशवाहा का नाम पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है. जानकारी के अनुसार, एक हत्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी. हाल ही में वे पैरोल पर जेल से बाहर आए थे.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस