विजय शाह पर घमासान: विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस की नीयत सवालों के घेरे में,चीन से चंदा लेने वालों को सेना पर बोलने का हक नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल गैस पीड़ित समिति की अनुशंसाओं को लेकर प्रश्न पूछा था। इस दौरान कांग्रेस फूल सिंह बरैसा ने कहा कि मंत्री ने सेना की महिला अधिकारी का अपमान किया है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

विजय शाह पर घमासान: विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस की नीयत सवालों के घेरे में,चीन से चंदा लेने वालों को सेना पर बोलने का हक नहीं

विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा। इस पर सदन में हंगामा हो गया। इसके अलावा किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा भी सदन में उठा। कांग्रेस ने इस पर भी प्रदर्शन किया। 

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग 

सदन में मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस बोली ऐसे मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। बीजेपी बोली कांग्रेस देश का अपमान कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष के बोलने के बाद भी कांग्रेस विधायक नहीं माने तो विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। एक घंटा के स्थगन के बाद विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू की गई। मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई। इसी दौरान सदन के अंदर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। वे मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। 

भाजपा अध्यक्ष के सवाल पर हंगामा

भाजपा अध्यक्ष और भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा में पूछा कि पीएचई मंत्री बताने कि बैतूल जिले के अंतर्गत कितने उप यंत्री और सहायक यंत्री हैं। कितने पद स्वीकृत हैं। इस पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये भाजपा के अध्यक्ष हैं, इनको भी जानकारी मांगनी पड़ रही है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि यही तो हमारी खूबसूरती है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष के साथ विधायक भी हूं। सभी को सवाल पूछने का अधिकार है।

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा की सेना का अपमान करने वाले सेना के सम्मान की बात कर रहे हैं। पाकिस्तान और चीन का सपोर्ट करते हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष से भी नारेबाजी हुई। थोड़ी देर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सदन में उपस्थित थे।

विधानसभा की कार्यवाही चार अगस्त तक के लिए स्थगित

विजय शाह के इस्तीफे को लेकर सदन में जमकर हंगामा के बीच संसदीय कार्य मंत्री ने लगाया कांग्रेस पर पाकिस्तान और चीन का दलाल होने का आरोप। कहां इनके नेता चीन से चंदा लेते हैं, इन्हें सेना को लेकर बात करने का अधिकार ही नहीं है। कैलाश विजयवर्गी ने उमंग सिंघार पर दिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया। जिस समय सिंघार हंगामा कर रहे थे, तब भूपेंद्र सिंह द्वारा आदिवासियों की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया गया था।

इसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उमंग सिंघार ने तेज स्वर में कहा कि भ्रामक जानकारी दी जा रही है। हमने आदिवासियों के मुद्दे पर स्थगन लगाया है, यदि हिम्मत है तो फिर उसे स्वीकार करें और सदन में चर्चा। काफी देर हंगामा चलने के बाद मुख्यमंत्री का इशारा पाते सत्ता पक्ष के सभी सदस्य एक साथ खड़े हो गए और कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया जिसके बाद सदन की कार्रवाई 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।