फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती: परिवार को बंधक बनाया, 50 तोला सोना और कैश लूटे.
बाग नगर में पांच बदमाश आयकर अधिकारी बनकर एक घर में घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर करीब 50 तोला सोने के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
धार में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 90 लाख रुपए की लूट की गई है. स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर पहुंचे पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. लूट करने के बाद आरोपी पीड़ित परिवार को कमरे में बंद कर घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए.
मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग नगर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट का मामला सामने आया है. यहां बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर में घुस गए. बदमाशों ने घर से करीब 90 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई
पुलिस की वर्दी में पहनकर आए बदमाश
जानकारी के अनुसार, बाग नगर के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार मालवीय के घर शुक्रवार सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के बीच एक स्कॉर्पियो वाहन से पांच बदमाश पहुंचे. इनमें से दो बदमाश पुलिस की वर्दी में थे, जबकि तीन सीदे कपड़ों में थे. बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने अपनी कमर में पिस्टल लगाई हुई थी.
परिवार को लोगों को डराया
बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताया और घर में घुस गए. उन्होंने राजकुमार मालवी, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय और घर में काम करने वाली महिला को डराया-धमकाया. उन्होंने शहर की अन्य जगहों पर भी रेड डालने की बात कहते हुए घर की तलाशी के नाम पर अलमारी और लॉकर की चाबी मांगी.
परिवार को कमरे में किया बंद
जब राजकुमार मालवीय को शक हुआ तो उन्होंने बदमाशों से इनकम टैक्स विभाग की आईडी दिखाने को कहा. इस पर बदमाशों ने उन्हें पहले तो धमकाया और फिर पूरे परिवार को तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने घर से करीब 40 से 50 तोला सोने के आभूषण, करीब चार से साढ़े चार लाख रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया. वारदात के बाद आरोपी परिवार को कमरे में बंद कर घर के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए. है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कुछ देर बाद पड़ोसियों की मदद से पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची बाग थाना पुलिस ने ताला तुड़वाकर परिवार को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाश घाट बोरी रोड पर एक मोबाइल भी फेंककर गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही बाग थाना पुलिस और कुक्षी एसडीओपी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस सनसनीखेज लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस