भीषण सड़क हादसा,बिन नंबर प्लेट तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

सड़क में रेलिंग लगाने का काम कर रहे मजदूर दोपहर में ब्रेक लेकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार13 लोगों को रौंदते हुए चली गई। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल हैं। कार में नंबर प्लेट भी नहीं थी।

भीषण सड़क हादसा,बिन नंबर प्लेट तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को रौंदा; 2 की मौत

जबलपुर-मंडला रोड पर डिवाइडर की ग्रिल पेंटिंग का काम करने वाले मजदूरों पर तेज रफ्तार कार कहर बनकर टूटी। कार ने सड़क किनारे भोजन कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 18 मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबलपुर-मंडला रोड पर बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक के पास दोपहर करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार हाईवे के डिवाइडर पर लगी ग्रिल की पेंटिंग और सफाई का काम चल रहा था। काम में लगे मजदूर सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार सफेद कार अचानक अनियंत्रित हो गई और मजदूरों को कुचलते हुए आगे निकल गई। कार की चपेट में आने के से 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर-मंडला रोड स्थित सिग्मा सिटी के सामने सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील में मजदूर पेंट कर रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे मजदूरों का समूह सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी। कार की चपेट में आने के कारण 13 मजदूरों घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। पांच मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों मजदूरों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसके संबंध में खोजबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कार में नहीं थी नंबर प्लेट

एएसपी शुक्ला ने कहा, "फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी।

दो महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं हैं। ये लोग ग्रिल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय सभी लोग सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की। कई लोगों का कहना है कि मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा थी।