BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन आज, निर्वाचन में मोहन यादव, पवैया सहित मप्र भाजपा के 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होंगे। आज 19 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन आज,  निर्वाचन में मोहन यादव, पवैया सहित मप्र भाजपा के 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ पार्टी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। आज, 19 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है, जिसमें पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन, जयभान सिंह पवैया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश भाजपा के 20 नेता प्रस्तावक बनेंगे।

ये सभी नेता मध्य प्रदेश की ओर से भाजपा के संगठन चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में राष्ट्रीय परिषद का सदस्य ही मतदान करता है और प्रस्तावक भी होता है।

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि 20 जनवरी को इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वे भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

इस अहम राजनीतिक प्रक्रिया के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ बैठक करेंगे और संगठन चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।.

नामांकन प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल होगा?

मध्य प्रदेश से बीजेपी अध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया में 5 केंद्रीय मंत्री, 4 सांसद, 5 वरिष्ठ नेता, मोहन सरकार के 5 कैबिनेट मंत्री और सीएम शामिल होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर मौजूद रहेंगे.

एमपी सरकार में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शामिल रहेंगे. सांसदों की बात करें तो फग्गन सिंह कुलस्ते, वीडी शर्मा, सुमित्रा वाल्मीकि, कविता पाटीदार मौजूद रहेंगे.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सीएम का रोल अहम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव (BJP national president election) की तारीख लगभग तय हो गई है। 19 जनवरी को प्रक्रिया शुरू होगी और 20 की शाम तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का उक्त चुनावी प्रक्रिया में अहम रोल हो सकता है। वे प्रस्तावक या समर्थक बनाए जा सकते हैं, साथ ही चुनाव की अन्य प्रक्रियाओं में भी शामिल होगें

चार बार विधायक चुने जा चुके हैं न‍ित‍िन नवीन

बिहार सरकार में मंत्री न‍ित‍िन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। न‍ित‍िन नवीन बिहार की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके न‍ित‍िन नवीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। उन्होंने संगठन और सरकार, दोनों ही स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।