सांसद ने जारी की परिजनों की लिस्ट:लिखा- कुटुंब बड़ा है, किसी के राजनीतिक, सकारात्मक-नकारात्मक कार्यों में मेरा नाम न जोड़ें
सागर जिले के बांदरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। कार्रवाई में पकड़े गए एक आरोपी को लेकर अफवाहें चलीं कि उसका संबंध दमोह सांसद राहुल लोधी से है। इस पर सांसद ने अपने अधिवक्ता रामलाल उपाध्याय के माध्यम से लिखित बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनके परिवार में केवल छह सदस्य — मां, पत्नी, दो बेटियां और दो बहनें — शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अन्य रिश्तेदारों की संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है और वे स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों में संलग्न हैं। सांसद ने चेतावनी दी कि किसी तीसरे व्यक्ति की गतिविधियों से उनका नाम जोड़ना गलत है
अवैध उत्खनन विवाद पर बोले सांसद राहुल लोधी — “परिवार में केवल छह सदस्य, किसी तीसरे की गतिविधियों से मेरा नाम न जोड़ा जाए
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी क्षेत्र में वन विभाग की हालिया छापामार कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन का मामला 0राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. कार्रवाई के दौरान पकड़े गए एक आरोपी को लेकर चर्चा चली कि उसका संबंध दमोह सांसद राहुल लोधी से है. मामले के बढ़ते विवाद पर सांसद ने स्वयं आगे आकर स्थिति स्पष्ट की और कानूनी रूप से लिखित बयान जारी किया.
सांसद राहुल लोधी ने अपने अधिवक्ता रामलाल उपाध्याय के माध्यम से जारी सूचना में कहा कि उनका परिवार सीमित है और किसी भी बाहरी व्यक्ति की गतिविधियों से उन्हें जोड़ना गलत और अपमानजनक है. उन्होंने स्पष्ट किया
परिवार में केवल 6 सदस्य, बाकी से कोई संबंध नहीं"
सांसद राहुल लोधी की ओर से उनके अधिवक्ता रामलाल उपाध्याय द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि उनके परिवार में केवल उनकी मां, पत्नी, दो बेटियां और दो बहनें शामिल हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनके कुटुंब के अन्य लोगों की संपत्ति का आपसी बंटवारा पहले ही हो चुका है और वे सभी अपने-अपने व्यवसाय, कृषि कार्य या राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न हैं। राहुल लोधी ने कहा कि इन गतिविधियों में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है।
"किसी तीसरे व्यक्ति की गतिविधियों से मेरा नाम न जोड़ा जाए"
अधिवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यदि सांसद द्वारा बताए गए छह पारिवारिक सदस्यों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की किसी भी सकारात्मक या नकारात्मक गतिविधि में राहुल लोधी का नाम जोड़ा जाता है, तो यह उनके सम्मान के विपरीत होगा। ऐसे मामलों में वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।
अवैध उत्खनन मामले के बाद सामने आई यह प्रतिक्रिया
बता दें कि, कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने बांदरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी को लेकर चर्चाएं थीं कि वह सांसद राहुल लोधी का रिश्तेदार है। इसी के बाद यह सूचना सामने आई है, जिसमें सांसद ने स्पष्ट किया है कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस