रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप: पीड़िता ने ChatGPT की मदद से ढूंढी पुलिस... स्क्रीनशॉट से मिला अहम सुराग

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां रैपिडो चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। खास बात यह रही कि पीड़िता ने चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद से महिला अपराध हेल्पलाइन नंबर खोजकर पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलने पर रावजी बाजार पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप:  पीड़िता ने ChatGPT की मदद से ढूंढी पुलिस... स्क्रीनशॉट से मिला अहम सुराग

इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने 17 साल की किशोरी की शिकायत पर रैपिडो बॉय के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक रैपिडो बाइक चालक ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़िता के अनुसार, वह मोबाइल ऐप के जरिए राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक कर घर से निकली थी। आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां अपनी बातों में उलझाकर सस्ते दामों पर अच्छे कपड़े दिलाने का लालच दिया। 

झांसे में आई नाबालिग को आरोपी राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने फ्लैट पर ले गया, जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता रावजी बाजार थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात रैपिडो चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस रैपिडो ऐप के माध्यम से आरोपी चालक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। यह घटना न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ऑनलाइन राइड बुकिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस के सामने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने रेप की घटना होना बताया। नाबालिग के मोबाइल में रैपिडो ऐप पर डाली गई रिक्वेस्ट कैंसिल मिली। हालांकि पुलिस को नाबालिग की कहानी पर शंका है। इस मामले में पुलिस अभी आगे और जांच कर रही है। फिलहाल नाबालिग को देखते हुए प्रकरण में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अभी आरोपी अज्ञात है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच में उठे कुछ सवाल

जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के कुछ बयानों को लेकर संदेह भी सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता थाने के नजदीक की रहने वाली है, इसके बावजूद उसने तत्काल कॉल नहीं किया और न ही स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मोबाइल से रैपिडो बुकिंग की हिस्ट्री भी डिलीट मिली है।