सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: पीएम मोदी ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले—महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध
भारत सरकार के निर्देश पर 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाने का राष्ट्रीय अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया। इस अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर, राजस्थान से किया।
मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकार ने लगभग 8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए केंद्र से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं.
HPV Vaccination In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्यव्यापी HVP टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है और यह अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य राजेंद्र शुक्ला, विधायक भगवान दास सबनानी महापौर सुश्री मालती राय और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे.
सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध रही है. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और इससे बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय है. इसी उद्देश्य से राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.
8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का रखा गया है लक्ष्य
सरकार ने लगभग 8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए केंद्र से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं. यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को लगाया जाएगा तथा उन्हें केवल एक डोज दी जाएगी. बाजार में लगभग 4000 रुपए कीमत वाला यह टीका चिन्हित शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. अभियान अगले तीन माह तक चलेगा.
टीकाकरण के लिए अभिभावक की सहमति जरूरी
टीकाकरण के राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भोपाल के डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल से किया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र होंगी. साथ ही अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएं भी पात्र मानी जाएंगी. यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी. निर्धारित अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी. टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक अवलोकन में रखा जाएगा.
एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और इससे बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय है. इसी उद्देश्य से राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अभिभावकों से अपनी बेटियों के उज्ज्वल और कैंसर-मुक्त भविष्य के लिए उनका टीकाकरण अवश्य करवाने और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत “मिशन मधुहारी” की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों और युवाओं के लिए सभी जिला अस्पतालों में साप्ताहिक क्लिनिक संचालित होंगे, जहां इंसुलिन जांच और विशेषज्ञ परामर्श एक ही स्थान पर मिलेगा.
टीकाकरण के राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भोपाल के डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल से किया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र होंगी. साथ ही, अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएं भी पात्र मानी जाएंगी. यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी. निर्धारित अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी. एचपीवी टीकाकरण केवल शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा. टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक अवलोकन में रखा जाएगा. अभियान अवधि के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस