जबलपुर जिला अदालत के बाहर धमाका: कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, बम के अवशेष मिलने से सुरक्षा पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत के बाहर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद वकीलों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कहां हुआ है।
जबलपुर जिला अदालत के बाहर आज शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद वकीलों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत परिसर के बाहर सोमवार को बड़ा धमाका हो गया। कोर्ट नंबर-2 के पास अचानक तेज धमाके की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए पूरे कोर्ट परिसर में दहशत का माहौल बन गया और लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कहां हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही ओमती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली और लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
पाइप बम होने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमाका पाइप बम से किया गया हो सकता है। मौके से बम के कुछ अवशेष भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
राहत की बात, कोई हताहत नहीं
इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि धमाके के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में काफी देर तक डर और दहशत का माहौल बना रहा।
अधिवक्ता संघ ने जताया विरोध
घटना के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अधिवक्ताओं ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस