CM योगी का विपक्ष पर तंज – बोले, "सपा ने 'ग' से 'गधा' पढ़ाया, अब उन्हीं की सोच भी वैसी हो गई है

सीएम योगी ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने अपनी सरकार में 'ग' से 'गधा' पढ़ाया, इसलिए उनकी बुद्धि भी गधे जैसी हो गई।

CM योगी का विपक्ष पर तंज – बोले, "सपा ने 'ग' से 'गधा' पढ़ाया, अब उन्हीं की सोच भी वैसी हो गई है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कल्याण सिंह सरकार के समय ग को गणेश’ पढ़ाया गया। तब सपा ने इसका विरोध कर गधा पढ़ाने की बात कही थी। योगी ने इसे भारतीय संस्कृति और भगवान गणेश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा को जातिवाद, नकल और भ्रष्टाचार से जोड़ दिया था।

मुरादाबाद में सीएस योगी आदित्यनाथ ने सीधा निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी पर भारतीय परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सरकार के दौरान जब ग अक्षर को गणेश पढ़ाया जाता था तो सपा ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद कहा था कि इसे गधा लिखा जाना चाहिए।

यह वही पार्टी है जो भगवान गणेश का अपमान करने से नहीं हिचकिचाती थी। उन्होंने पिछली सपा सरकार पर व्यापक धोखाधड़ी, शिक्षक भर्ती में देरी और भाई-भतीजावाद, जातिवाद और प्रशासनिक अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि हर जिले में माफिया का बोलबाला था। राज्य दंगों और अराजकता से जल रहा था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा सरकार में जाति के आधार पर नौकरी मिलती थी। जब भर्ती निकलती थी तो चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। डबल इंजन की सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी और पात्रता पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

सीएम ने 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान से मुरादाबाद में 1172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा की जनता ने तुष्टिकरण का जवाब संतुष्टिकरण से दिया है। आज इन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास यहां की जनता के लिए उपहार है।

योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी भर्ती और ट्रांसफर को लोगों ने व्यापार बना लिया था। ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जमकर वसूली होती थी। अब यदि कोई भर्ती या ट्रांसफर में घूस मांगता है तो वह जेल में जाता है। उन्होंने आंकड़ा रखा कि आठ साल में पुलिस में 2.16 लाख युवाओं को नौकरी मिली है।

चयन प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। सपा ने समाज को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। भाजपा सरकार बिना चेहरा या धर्म जाने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। 2017 से पहले मुरादाबाद के उद्यमी परेशान थे। यहां के उत्पाद वैश्विक बाजार में दम तोड़ रहे थे।

आज व्यापारियों को बेहतर कानून व्यवस्था और सरकार की पारदर्शी नीतियां मिलीं तो निर्यात 11000 करोड़ तक पहुंच गया है। सीएम युवा उद्यमी ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को उनके स्वरोजगार के लिए डमी चेक वितरित किए।

पद्म सम्मान का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की प्रसिद्ध ब्रास आइटम कला का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस कलाकार को समाजवादी पार्टी के शासन में कभी हाशिए पर रखा गया था, उसी कलाकार को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। यह बदलते भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां प्रतिभा का सम्मान होता है।