केरल में कांग्रेस की जीत, गुजरात में AAP का उलटफेर और पंजाब में भी आगे; पढ़ें उपचुनाव के नतीजों का ताजा अपडेट

पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल और गुजरात की पांच विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे. केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.

केरल में कांग्रेस की जीत, गुजरात में AAP का उलटफेर और पंजाब में भी आगे; पढ़ें उपचुनाव के नतीजों का ताजा अपडेट

गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल में उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। गुजरात में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, अन्य तीन राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। मतदान पूरा होने के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब की एक-एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। चार राज्यों की सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था। हालांकि, गुजरात की कुछ जगहों पर परेशानी के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए थे। दोबारा मतदान 21 जून को हुआ। उपचुनाव के नतीजों का किसी भी राज्य की सत्ता पर असर नहीं होगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने पर आप को एक राज्यसभा सांसद मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में आप को जीत मिलने पर अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

किस राज्य की किस सीट पर उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट

गुजरात कडी

गुजरात विसावदर

पंजाब लुधियाना वेस्ट

पश्चिम बंगाल कलीगंज

केरल नीलांबुर

कालीगंज में टीएमसी जीत की कगार पर

पश्चिम बंगाल के कालीगंज में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अलीफा अहमद जीत की कगार पर हैं। तृणमूल का जश्न शुरू हो गया है। नौ राउंड की गिनती के बाद अलीफा 25071 वोट से आगे हैं। अभी 14 राउंड की गिनती बची है, लेकिन दूसरे नंबर पर चल रहे बीजेपी उम्मीदवार काफी पीछे हैं।

केरल में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

केरल की निलाम्बुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकतने 10928 वोटों से जीत हासिल की है। 19 राउंड की काउंटिंग में उन्हें 77 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं, CPI(M) के उम्मीदवार एम.स्वराज 66159 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

AAP 14,000 वोटों से निकली आगे

गुजरात की विसावदर सीट पर 18वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 14000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। वहीं, कीड में भाजपा का कब्जा बरकरार है। 

AAP ने बनाई विसावदर सीट पर निर्णायक बढ़त 

गुजरात की विसावदर सीट पर AAP के गोपाल इटालिया ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे अपने प्रतिद्वंद्वी से 12317 मतों से आगे चल रहे हैं। विसादरा में मिल रही सफलता से AAP को नया जीवनदान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, कडी सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।

विसावदर में कांटे की टक्कर

गुजरात की विसावदर सीट पर बीजेपी और AAP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों में महज कुछ वोटों का अंतर है। AAP के गोपाल इटालिया 700 के आसपास मतों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात की कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था. केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था, जिससे उपचुनाव की स्थिति बनी. इसी तरह कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी.

लुधियाना में AAP आगे

लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव अरोड़ा ने 10 हजार मतों से बढ़त बना रखी है। वहीं कांग्रेस के भारत भूषण फिर से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, बीजेपी के जीवन गुप्ता 7 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।