विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 पर अहम बैठक मान्यता प्राप्त दलों की आपत्तियों के निस्तारण को लेकर 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट उरई में जुटेंगे प्रतिनिधि
उरई में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 27 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में आयोजित होगी। बैठक में मतदाता सूची से जुड़े दावों, आपत्तियों और नोटिस सुनवाई पर चर्चा व निस्तारण किया जाएगा।
मान्यता प्राप्त दलों की आपत्ति निस्तारण के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक
उरई । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल आम आदमी पार्टी/बहुजन समाज पार्टी/भारतीय जनता पार्टी /कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्कसिस्ट) इंडियन नेशनल कांग्रेस/नेशनल पीपुल्स पार्टी और मान्यताप्राप्त राज्यीय दल समाजवादी पार्टी एवं अपना दल (सोनेलाल) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति एवं नोटिस सुनवाई के संबंध में आयोजित बैठक के संबंध में बताया कि आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत प्राप्त हो रहे दावे एवं आपत्तियों एवं नोटिस सुनवाई के संबंध में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में दिनांक 27.02.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गयी है।
अतः अनुरोध है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में दिनांक 27.02.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में आयोजित बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस