निगमायुक्त की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश: अफसरों को भेजे जा रहे फर्जी संदेश, साइबर ठग सक्रिय

इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल की फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों द्वारा फर्जी खातों से अधिकारियों और अन्य लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। आयुक्त ने इसे ठगी की कोशिश बताते हुए स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक नंबर केवल 7440448040 है। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है और सभी से फर्जी संदेशों का जवाब न देने की अपील की है।

निगमायुक्त की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश: अफसरों को भेजे जा रहे फर्जी संदेश, साइबर ठग सक्रिय

इंदौर में साइबर ठग सक्रिय: आयुक्त क्षितिज सिंघल की फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजे जा रहे फर्जी संदेश

इंदौर। इंदौर नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल की सार्वजनिक तस्वीर का दुरुपयोग कर साइबर ठगों द्वारा ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ठगों ने आयुक्त की फोटो को प्रोफाइल पिक्चर बनाकर फर्जी खातों से अधिकारियों, परिचितों और अन्य लोगों को संदेश भेजना शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही आयुक्त ने निगम के सभी आधिकारिक ग्रुपों में सतर्कता संदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी फर्जी खाते या अन्य नंबर से भेजे गए संदेशों का जवाब न दिया जाए।

आयुक्त ने साफ किया कि उनका अधिकृत संपर्क केवल सीयूजी नंबर 7440448040 है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य नंबर से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें।

इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। साथ ही अधिकारियों और नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध संदेशों को नजरअंदाज करें और साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहें।