एलपीजी को लेकर सरकार का बड़ा दावा: प्रदेश में घरेलू सिलेंडर की भरपूर उपलब्धता, जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है और इनकी आपूर्ति लगातार जारी है। वाणिज्यिक एलपीजी उपयोग के लिए शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थानों को दी गई छूट जारी रहेगी, ताकि उनकी सेवाएं प्रभावित न हों। साथ ही सरकार ने जिलों को एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एलपीजी को लेकर सरकार का बड़ा दावा: प्रदेश में घरेलू सिलेंडर की भरपूर उपलब्धता, जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री  राजपूत

*भोपाल ।* खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी की सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है एवं लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलों के कलेक्टरों को एलपीजी की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक और चिकित्सकीय संस्थानों को वाणिज्यिक एलपीजी उपयोग की छूट जारी रखी गई है, ताकि उनकी सेवाएं प्रभावित न हों।

आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सकीय संस्थान को छूट दी गई है, जो जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके।

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं। जिलों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।

सरकार ने कहा है कि आवश्यक सेवाओं और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है