मैं ब्राह्मण जाति का हूं , यह भगवान की सबसे बड़ी कृपा है :आरक्षण पर नितिन गडकरी का आया बयान

नितिन गडकरी ने कहा, मैं ब्राह्मण जाति से हूं। ईश्वर की सबसे बड़ी कृपा यही है कि हमें आरक्षण नहीं मिलता।
महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा, ओबीसी और बंजारा आरक्षण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर में आयोजित हलबा फेडरेशन के कार्यक्रम में एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में ब्राह्मणों (Brahmin Community) का ज्यादा महत्व नहीं, लेकिन उत्तर भारत में है।
महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का महत्व नहीं है, लेकिन.."
उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में उनका बहुत महत्व है।" उन्होंने कहा, "जब भी मैं वहां जाता हूं तो देखता हूं कि दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी उनका दबदबा बहुत है और वो शक्तिशाली हैं। जैसे यहां मराठा जाति का महत्व है वैसे ही वहां ब्राह्मण शक्तिशाली हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्हें कहता हूं कि मैं जात-पात नहीं मानता। कोई भी इंसान जात, धर्म या भाषा से बड़ा नहीं होता, बल्कि गुणों से बड़ा होता है।"
बीजेपी अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल
बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर टिप्पणी की थी। बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ने के साथ जब यह सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सही जवाब जेपी नड्डा ही दे सकते हैं। आप ने गलत व्यक्ति से सवाल पूछा है।
दरअसल, एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी से पूछा गया कि आखिर भाजपा का नया अध्यक्ष क्यों नहीं चुना जा रहा है। इसमें दिक्कत कहां है। इस पर गडकरी ने कहा कि आपका सवाल बिल्कुल सही है, लेकिन आपने यह सवाल गलत आदमी से पूछा है। यह सवाल आपको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाए। वही इसका सही जवाब दे सकते हैं। इस सवाल का जवाब तो मेरे पास भी नहीं है।