चिरपुरा खंड से माफिया द्वारा लूटी जा रही मौरंग, हो रहा नियम विरुद्ध खनन,अधिकारी मौन
उरई में कालपी तहसील के चिरपुरा मौरंग खंड में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अनियमितताओं का खेल जारी है। धनबल के आगे अधिकारी भी बेबस दिखाई दे रहे हैं। सरकार की नियमावली के अनुसार नदी तल से अधिकतम 10 फुट तक खनन की अनुमति है, लेकिन ठेकेदार नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।
चिरपुरा मौरंग खंड में माफियाओं का दबदबा, नियम ताक पर; अवैध खनन पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई की चेतावनी
उरई । मौरंग का खेल बहुत अजब गजब है क्योंकि धन की ताकत के आगे बड़े से बड़ा अधिकारी पस्त होता दिखाई दे रहा है बानगी के तौर पर मौरंग खंड चिरपुरा को संचालित किया जा रहा कालपी तहसील का बहुत ही महत्वपूर्ण खंड है जहां चोरी के कई रास्ते दिखते है, हो भी यही रहा है । योगी सरकार में चोरी की इतनी सीना जोरी कि सरकार द्वारा जो भी नियमावली बनाई गई है उसको दरकिनार करके मौरंग खंड चिरपुरा को संचालित किया जा रहा है ।

मालूम हो वेतवा नदी में लाल मौरंग को निकालने के लिए प्रदेश सरकार ने खनन के पट्टे किए थे । स्वीकृति के समय ही ठेकेदारों को नियमावली सौंप दी जाती है जिनके अनुसार नदी के तल से दस फुट तक खनन करना होता है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा असली ठेकेदार नदारत हो जाता है कुछ गुर्गों द्वारा यह कार्य किराए पर देकर खनन करवाया जाता है जो सरकारी नियमों को धता बताकर खनन करते है जिनमें प्रमुख रूप से स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन करना, ओवरलोड ट्रकों को निकालने के लिए सीसीटीवी बंद कर देना, धर्मकांटा बगैर ट्रकों को निकालना शामिल है । किराए के ठेकेदारों द्वारा मौरंग में माफियागिरी हावी होती है धन बल के आगे माफिया अंधा होकर अवैध कार्य को अंजाम देता है । कालपी तहसील के चिरपुरा खंड में माफिया अपनी मन मर्जी से खनन करता दिखाई दे रहा है । इसके अलावा लोकेशन के कार्य को बढ़ावा माफिया के द्वारा दिया जा रहा है लोकेशन माफिया भी इस खंड से सांठगांठ करके ओवरलोड ट्रकों की निकासी के लिए सौदेबाजी करता है जबकि अभी हाल ही में प्रदेश की एसटीएफ द्वारा उन्नाव व फतेहपुर जिले में लोकेशन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है जल्द ही बुंदेलखंड की बारी है जिसकी जद में जालौन के अलावा हमीरपुर और बांदा जिले भी होंगे । जिला खनिज अधिकारी शनि कौशल से पूछा तो उन्होंने बताया कि यदि गलत तरीके से खनन किया जा रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी । अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में अवैध खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा यदि किसी की शिकायत मिलती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस