विधायक के बेटे की थार ने 5 को मारी टक्कर:हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें, आरोपी बोला- सायरन-हॉर्न बजाने पर क्यों नहीं हटे

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर घायल हो गए. घायलों में बाइक सवार तीन मजदूर और दो महिलाएं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जब लोगों ने विधायक के बेटे से पूछा कि आखिर क्यों तेज रफ्तार में चला रहे थे तो उसने कहा कि मैंने तो सायरन बजाया था, ये लोग क्यों नहीं हटे?

विधायक के बेटे की थार ने 5 को मारी टक्कर:हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें, आरोपी बोला- सायरन-हॉर्न बजाने पर क्यों नहीं हटे

शिवपुरी जिले के करैरा में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की तेज रफ्तार थार ने 5 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन मजदूर और दो महिलाएं घायल हो गईं. हादसे के बाद दिनेश लोधी का बयान भी चर्चा में है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार कार से 5 लोगों को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार 3 लोग और पैदल चल रही दो महिलाएं घायल हो गईं। मामला करैरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी घायल हैं। हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोटें लगी हैं।

दतिया के संहेड़ा निवासी संजय परिहार ने विधायक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं।

टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गए

इसी दौरान थाने के सामने पीछे से आई थार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। थार ने पैदल चल रही दो महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे गाड़ी

घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे “प्रीतम लोधी” और पीछे “MLA” लिखा था। दिनेश लोधी ने बहस की और डराया-धमकाया।

आरोपी धमकाते हुए बोला- वीडियो मत बनाओ

हादसे के बाद जब एक व्यक्ति ने कैमरा ऑन कर पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं है क्या, इस पर दिनेश लोधी ने कहा जब मैं सायरन, हॉर्न दे रहा हूं तो गाड़ी को लहरा काहे रहे थे। बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा रहे थे।

सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बारे में पूछने पर आरोपी ने धमकाया। दिनेश लोधी ने कहा- वीडियो मत बनाओ बेटा। उसका कैमरा बंद करा दिया और लोगों को डराया-धमकाया।

करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए पुलिस

हादसे के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने फेसबुक पर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने लिखा- विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता। जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

विधायक के बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे की घटना है। आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बेटा हत्या के प्रयास के मामले में जेल में है। पीड़ित परिवार को अब भी जान का खतरा है। दोनों परिवार डेढ़ साल पहले तक दोस्त थे। प्रीतम लोधी की पत्नी के पार्षद का चुनाव हारने के बाद ये दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। यादव परिवार का आरोप है कि पिता और बेटे लगातार धमकी दे रहे थे