बदमाशों ने ADG को दी जान से मारने की धमकी, DGP से लगाई गुहार,मांगी सुरक्षा - घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद
भोपाल के त्रिलंगा इलाके में एडीजी राजाबाबू सिंह को उनके घर के बाहर अज्ञात युवकों की ओर से धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
भोपाल में ADG ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात युवकों ने उनके घर के बाहर गाली-गलौज की और धमकाया. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक डंडा लेकर दिख रहा है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बदमाश अब पुलिस अधिकारियों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे. पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि त्रिलंगा स्थित उनके घर के बाहर कार से आए कुछ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और धमकाया. एक युवक के हाथ में डंडा भी था. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी कौन थे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.
कार से ADG के घर पहुंचे बदमाश
मध्य प्रदेश पुलिस के ट्रेनिंग ADG रामबाबू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. रामबाबू शर्मा के साथ अभद्रता भी हुई है. बताया जा रहा है कि, त्रिलंगा स्थित उनके घर के बाहर कार से आए कुछ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और धमकाया. एडीजी राजाबाबू सिंह ने इस घटना को गंभीर बताते हुए अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. साथ ही शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं.
ADG ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
रामबाबू सिंह के अनुसार, ''उनके घर कुछ बदमाश कार से आये थे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. स्थानीय थाने में इसकी शिकायत कर दी है.'' फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस cctv और अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार करने में जुट गयी है.
खूब चर्चा में रहे एडीजी के नए फैसले
हाल ही में एडीजी ने पुलिस ट्रेनिंग में कुछ बदलाव किए थे, जिनमें रामचरितमानस का पाठ शुरू कराना, मदरसा छात्रों को कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह देना और पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से दिन की शुरुआत करने के निर्देश शामिल थे. इन फैसलों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में पहले से ही चर्चा और बहस जारी थी.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस