प्रीतम सिंह सोलंकी भाजपा से निष्कासित,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आत्महत्या मामले में भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने 21 नवंबर 2025 को आधिकारिक पत्र जारी करते हुए यह कार्रवाई की है। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रीतम सिंह सोलंकी का नाम एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त पाया गया है।
बीजेपी में 3 नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां, जिलास्तर पर एक नेता को पार्टी से बाहर किया
देवास निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रीतम सिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। सोलंकी जुजुत्सु संघ के उपाध्यक्ष भी हैं
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसेन सेंधव ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि प्रीतम सिंह का नाम एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। प्रकरण की गंभीरता और पार्टी की संगठनात्मक मर्यादा, आचरण संहिता तथा नैतिक दायित्वों के विपरीत आचरण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, प्रीतम सिंह को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने जुजुत्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया और उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 2025 को देवास की प्रतिभावान खिलाड़ी रोहिणी कलम ने अपने कोच विजेंद्र खरसोदिया और जु-जीत्सू संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
रोहिणी ने फांसी लगाने से पहले प्रीतम को फोन पर कहा था, “अब तू मुझे परेशान नहीं कर पाएगा, जा रही हूं।”
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रीतम, रोहिणी पर बुरी नजर रखता था और हर पल उसकी निगरानी करता था।
इस मामले में कोच विजेंद्र खरसोदिया पर भी गंभीर आरोप हैं, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर अस्पताल में शरण ली थी और खिलाड़ी के घर से सबूत (लैपटॉप/पेनड्राइव) मिटाने की साजिश रची थी।
जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी की आचार संहिता, संगठनात्मक मर्यादा और नैतिक दायित्वों के विपरीत पाए गए आचरण को देखते हुए सोलंकी का निष्कासन अपरिहार्य था। आदेश के साथ ही निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस